फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरिता अधाना ने गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने किया सम्मानित, तीरदांजी पैरावर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता पदक
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। तिगांव निवासी सरिता अधाना (38) ने तीरदांजी पैरावर्ल्ड चैंपियनशिप-2023 चेक गणराज्य यूरोप में आयोजित प्रतियोगिता में अमेरिकी खिलाड़ी काे हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में 46 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सरिता की इस उपलब्धि पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने भेंट कर बधाई दी।
विज्ञापन

ललित नागर ने कहा कि सरिता ने अपनी प्रतिभा से न केवल तिगांव बल्कि हरियाणा सहित पूरे भारत का नाम गौरवान्वित करने का काम किया है। पूरे चौरासी क्षेत्र को अपनी इस बेटी पर नाज है। नागर ने सरिता के पिता रिसाल अधाना, कोच कुलदीप वेदवान तथा अभिलाषा वेदवान व अन्य परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि सरिता ने कठिन मेहनत करके लक्ष्य को हासिल किया है और लोगों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। इस मौके पर सरिता की मां सावित्री देवी, बहन सविता, कविता, बबीता, भाई सुनील अधाना, अनिल अधाना, सुमित अधाना, चाचा, खजान सिंह अधाना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरिता अधाना को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से जम्मू में डेढ़ वर्ष ट्रेनिंग दी गई और इसी ट्रेनिंग की बदौलत उसने यह नया कीर्तिमान हासिल किया। सरिता के इस प्रदर्शन से एशियाड और ओलंपिक में जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें