फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अगस्त को तीन दिन हड़ताल पर रहेंगी आशा वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर काम के बढ़ते बोझ और सुविधाएं न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन

शासन-प्रशासन-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आशा वर्कर्स यूनियन कि बैठक में काम के बढ़ते बोझ और मिल रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। बीके नागरिक अस्पताल में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आठ से दस अगस्त तक हड़ताल पर रहेगी।
आशा वर्कर्स की जनरल मीटिंग चार जगहों पर हुई। जिला प्रधान हेमलता और संचालन जिला सचिव सुधा ने किया। सीटू के वरिष्ठ नेता निरंतर पाराशर ने कहा कि हरियाणा सरकार आशा वर्करों पर लगातार काम का बोझ बढ़ा रही है और पहले से मिल रही सुविधाओं में लगातार कटौती कर रही हैं। सरकार मांगों को जायज मानती है। आंदोलन को कमजोर करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाती है, मांगों पर सहमति जताती है, लेकिन लागू करने में आनाकानी कर रही है। जिस कारण प्रदेश की तमाम आशा वर्करों में भारी रोष है। 8-9-10 अगस्त को आशा वर्कर्स हड़ताल पर जाएंगी। मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि 2018 के बाद से आशा वर्कर्स के काम में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है, परंतु पिछले 5 साल में मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आशा वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए, और 26000 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए ,आशा वर्कर्स को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, आशा वर्कर्स के मानदेय और प्रोत्साहन राशियों को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए, ईएसआई/पीएफ और रिटायरमेंट बेनिफिट समेत सभी सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के उप प्रधान प्रवेश ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकारें बेटियों से फ्री में काम लेना चाहती हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि मणिपुर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। मीटिंग को अनीता, रेखा, नीलम, शाहीन परवीन, संगीता, चंद्रप्रभा, कुसुम लता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें