फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 22 दिसंबर से एचएसवीपी ग्राउंड में लगेगा सरस आजीविका मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक एचएसवीपी ग्राउंड सेक्टर-12 में सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रतिवर्ष ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने जानकारी देते हुए कहा बताया कि मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्कृष्ट एवं विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। जिनमें पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, हर्बल एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, गृह-सज्जा सामग्री, हस्तनिर्मित परिधान, बांस एवं मिट्टी शिल्प, जूट बैग, हाथ से बने खाद्य पदार्थ एवं अन्य पारंपरिक कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, एसएचजी सदस्यों की आय में वृद्धि करना तथा उनके कौशल एवं उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सरस आजीविका मेले में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन दें तथा स्थानीय स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें