संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए शहर से संतोष कुमार का चयन हुआ है। वह इंडिया ए की टीम में ऑलराउंडर के रूप में जलवा दिखाएंगे। इस चयन को लेकर परिवार में खुशी है और संतोष भी इस प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। 16,17 और 18 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में यह चैंपियनशिप होगी। संतोष बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी दाएं हाथ से करते हैं। वह बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं।