संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी एक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा संजना को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर पंचकूला में सम्मानित किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संजना को 11 हजार रुपये का चेक दिया।
संजना ने 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि यह सफलता बिना किसी कोचिंग के केवल स्वाध्याय के बल पर ली है। संजना ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान में सीयूईटी की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती हैं।