फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छह सितंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया है। पहले कर्मचारियों ने दो सितंबर तक हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं होने के बाद अब छह सितंबर तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। सरकार को दो सितंबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान कई बार मांगों के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हुआ। इसलिए हड़ताल की अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें