गुरुग्राम। सेक्टर-14 राजकीय कन्या महाविद्यालय में सामाजिक कल्याण पहल के तहत निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र मलिक ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर लगभग तीन सेनेटरी पैड छात्राओं को वितरित किए गए, जिनका लाभ बड़ी संख्या में छात्राओं ने उठाया। इस पहल ने न केवल छात्राओं को स्वच्छता संबंधी संसाधन उपलब्ध कराए, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कॉलेज प्रशासन ने इस प्रयास को छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम की सफलता में अध्यापिका रुपाली एस अनेजा राजनीति विज्ञान विभाग ने विशेष सहयोग दिया। संवाद