फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेस्टोरेंट से खोया और घेवर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को वसुंधरा मार्केट स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर औचक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने रेस्टोरेंट से खोया और घेवर के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. पुनीत ने बताया कि विभाग को बॉम्बे रेस्टोरेंट के संबंध में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने बिना पूर्व सूचना के रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां उपलब्ध खोया और घेवर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें