फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों के तहत बृहस्पतिवार को जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपमंडल स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में एसडीएम ज्योति ने आमजन की शिकायतें व समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति ने कहा कि हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें एक ही स्थान पर समाधान मिल जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें