फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करोड़ों रुपये की नगर पालिका भूमि से आज हटाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन नगर पालिका की करोड़ों रुपये की भूमि से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम बलिना ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिया है। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सार्वजनिक भूमि से हर तरह के अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। भूमि का सीमांकन भी किया जाएगा। एसडीएम बलिना ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आलीमेव की भूमि पर किए गए अनाधिकृत निर्माण को भी 18 दिसम्बर को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें