फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह साल से नहीं बढ़ा वेतन, ओमेक्स हाइट के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा, महंगाई के दौर में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर- 86 स्थित ओमेक्स हाइट सोसाइटी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया। हेल्पर, झाड़ू-पोंछा और अन्य कार्यों में लगे कर्मचारी सुबह करीब आठ बजे सोसाइटी के गेट पर एकत्र हुए और आरडब्ल्यूए के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। महंगाई के दौर में करीब 10 हजार रुपये मासिक वेतन में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

कर्मचारी अरमान, दिनेश और प्रदीप ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी करीब 10 वर्षों से सोसाइटी में काम कर रहे हैं, इसके बावजूद वेतन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई। कर्मचारियों के अनुसार उनसे काम अधिक लिया जाता है, जबकि छुट्टी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें वेतन की स्लिप नहीं दी जाती।
विज्ञापन


कर्मचारी सीता, डिंपी और कविता ने मांग की कि उन्हें हरियाणा सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार करीब 15,200 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। इसके साथ ही चार छुट्टियां देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा वेतन में घर का खर्च चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांग पर किया जा रहा विचार


मौके पर मौजूद शिफ्ट इंचार्ज ने बताया कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है, लेकिन कर्मचारी हरियाणा सरकार के स्केल के अनुसार 15,200 रुपये वेतन की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कंपनी और आरडब्ल्यूए के बीच बातचीत चल रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें