फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीडियो में कहा ससुराल में परेशान हूं और फंदे से लटक गई

Sat, 17 Jun 2023 06:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में कहा ससुराल में परेशान हूं और फंदे से लटक गई
विज्ञापन

- प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने उठाया कदम, पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ससुराल में मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर मायके में भेज दिया। महिला ने कहा वह तंग आ गई है। इससे ज्यादा वह सहन नहीं कर सकती। मौत का जिम्मेदार उसने अपनी पति सहित ससुराल के अन्य लोगों को बताया है।
डबुआ थाना पुलिस ने महिला के पति व सास को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान बिहार निवासी रणजीत और मां सविता देवी के रूप में हुई है। सभी यहां डबुआ में किराए के मकान में रहते हैं। आरोपी पति डबुआ की एक कंपनी में नौकरी करता है। मृतक महिला पुष्पा (24) के पिता ने डबुआ थाने में दी शिकायत में बताया कि 6 साल पहले उनकी बेटी की शादी रणजीत के साथ हुई थी। आरोप है ससुराल पक्ष के लोग उसे बाइक लेकर आने की कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के 2 साल बाद उन्होंने रणजीत को 40 हजार रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी वह बेटी से मारपीट करता था। शादी के छह साल तक बच्चा नहीं होने पर भी आरोपी उसे ताने मारते रहते थे। 15 जून को महिला के परिजन बिहार में एक शादी में गए हुए थे। पति काम पर गया था। इस दौरान महिला ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपने भाई को भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें