एक साथ चार घरों की पानी की मोटर चोरी, केस दर्ज बिना पानी को लोगों को हुई परेशानी, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-28 में शुक्रवार को चोरों ने चार घरों से पानी की मोटर चोरी कर ली। ऑटो में सवार होकर आए आरोपियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। मोटर के बिना घरों में पानी की समस्या पैदा हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी रामकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शुक्रवार को फ्लैट के नीचे पार्किंग से पानी की चार मोटर चोरी हो गईं। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी ऑटो में सवार होकर आए और मोटर चुराने के बाद ऑटो में रखकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है आरोपियों ने उनके मकान के अलावा कई पड़ोसी मकानों से भी मोटर चोरी की है। सुबह कई घंटों तक लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।