फरीदाबाद। सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप द्वारा शहर में तीन नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इन नाटकों का मंचन द कैशल ऑफ आर्ट थिएटर में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक शाम छह बजे से किया जाएगा। थिएटर ग्रुप के संस्थापक नरेश ठाकुर ने बताया कि नाटक देखने के लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सबका रंगमंच द्वारा पहले दिन नाटक ''सूटकेस'' का मंचन होगा। इस नाटक के लेखक और निर्देशक अभिषेक हैं। दूसरे दिन ''और मर गया लीला राम'' नाटक का आयोजन होगा, जिसका लेखन अमूल सागर और निर्देशन पुष्कर सागर ने किया है। तीसरे और अंतिम दिन ''एंड देन देअर वर नन'' का मंचन होगा। यह नाटक प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखिका एगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पर आधारित है। संवाद