फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-2 में पेयजल समस्या के लिए हुडा अधिकारियों से मिले आरडब्ल्यूए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। आरडब्ल्यूए प्रोग्रेसिव सेक्टर-2 के सदस्यों ने शुक्रवार को सेक्टर-2 की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सेक्टर में जलापूर्ति, सीनियर सिटीजन क्लब, बूस्टिंग स्टेशन, अस्पताल निर्माण और जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सेक्टर-2 के निवासी गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। सेक्टर में लगे नौ नलकूपों में से पांच नलकूप खराब पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब सर्दियों में ही पानी की किल्लत बनी हुई है, तो गर्मियों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से खराब नलकूपों को शीघ्र दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-2 में सीनियर सिटीजन क्लब के निर्माण को लेकर संस्था की ओर से 10 अक्तूबर 2025 को संपदा अधिकारी को पत्र दिया गया था, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि मकान नंबर 2480 के सामने स्थित खाली भूमि का पूरा विवरण भी अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बावजूद प्रस्ताव को आगे नहीं भेजे जाने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही आज दोबारा स्मरण पत्र सौंपा। इसके अलावा बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण तथा 30 बेड के अस्पताल के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी उठाई। मकान नंबर 2747 से 2755 के सामने खुले गंदे नाले को ढकने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर उपमंडल अधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सेक्टर की जर्जर सड़कों की मरम्मत, पार्कों के रंग-रोगन और चारों ओर मिट्टी डलवाने का कार्य शीघ्र कराने की मांग भी की गई। इस मौके पर चेयरमैन रामजी दरोगा, प्रधान जगदीश चंद्र अधाना, कोषाध्यक्ष एस.पी. त्यागी, सह सचिव जगदीश प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें