फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरडब्ल्यूए ने रेहड़ी पटरी वालों के लिए पहचान पत्र जारी करने की मांग की

Thu, 22 Jun 2023 07:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए ने रेहड़ी पटरी वालों के लिए पहचान पत्र जारी करने की मांग की
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर में दुकान व रेहड़ी पटरी वालों के लिए आधार कार्ड व पहचान पत्र जरूरी किया है। निगम द्वारा इसे सख्ती से लागू करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन


सेक्टर वासियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से चोरी व छीना झपटी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुकानदार और ग्राहक बनकर असामाजिक तत्व दिन में घरों की रेकी करते हैं और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। ऐसे में यदि दुकानदारों की जानकारी निगम के पास होगी तो इस प्रकार की घटनाएं कम होंगी। इस संबंध में सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए की ओर से निगम में शिकायत दी गई है। इसके अलावा सेक्टर-21डी आरडब्ल्यूए महासचिव एचएस सैनी, प्रशांत श्योराण सहित अन्य ने सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मांग की है। लोगों ने ऐसे दुकानदारों के लिए निगम की ओर से पहचान पत्र जारी करने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें