फरीदाबाद। सेक्टर-3 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निवासियों ने बढ़ती गंदगी, कचरा प्रबंधन की लचर व्यवस्था और नियमित सफाई न होने जैसी समस्याओं पर गहरी चिंता जताई। आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष लाम्बा ने बताया कि नगर निगम से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। सेक्टर में सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचते हैं। इससे सेक्टर में जगह - जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से अपील की कि सेक्टर-3 में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और नियमित फॉगिंग व सैनिटाइजेशन कराया जाए। संवाद