फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जंग का असर अब चाय की चुस्की पर, समोसे के भी बढ़े भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। जिले में व्यावसायिक गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने चाय और नाश्ते की दुकानों की लागत बढ़ा दी है, जिससे चाय की चुस्की और समोसे का स्वाद महंगा होता जा रहा है।


बुधवार को सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 195.50 रुपये की वृद्धि के बाद चाय, समोसे और अन्य नाश्ते के दामों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पहले ही कई दुकानदार लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ा चुके हैं और अब उनके सामने और दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन




सड़क किनारे दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे और मझोले दुकानदारों का कहना है कि पहले ही गैस सिलिंडर आसानी से नहीं मिल रहा है, ऊपर से बढ़ती गैस कीमतों ने उनका बजट बिगाड़ दिया है। यदि कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो उन्हें मजबूरी में दाम और बढ़ाने पड़ेंगे, जिसका सीधा असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ेगा।



एनआईटी-5 मुख्य बाजार में चाय की दुकान लगाने वाले दुकानदार सुनील ने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से उनका खर्च काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां किसी तरह काम चल जाता था, अब हर महीने लागत बढ़ती जा रही है। चाय और नाश्ते के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, जिससे ग्राहक भी कम हो रहे हैं।
विज्ञापन




जानकारों का कहना है कि लागत बढ़ने और ग्राहकों में कमी आने से छोटे कारोबारियों का व्यवसाय प्रभावित होने की संभावना है, खासकर उन दुकानदारों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा जो सीमित संसाधनों में अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें