फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 31 अक्तूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक लोगों की रहेगी सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एएलसी) कुशल कटारिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। इसमें पांच हजार से अधिक नागरिकों के भाग लेने की संभावना है। सितंबर में नमो युवा रन के सफल आयोजन के बाद यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रहेगी। एएलसी कुशल कटारिया जोकि इस आयोजन के नोडल अधिकारी भी हैं। बुधवार को रन फॉर यूनिटी के आयोजन स्थल ताऊ देवीलाल स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।


एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि शुक्रवार की सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, यह रन ताऊ देवीलाल स्टेडियम से शुरू होगी जोकि मेदांता अस्पताल के सामने से होते हुए बख्तावर चौक से यू टर्न लेकर आयोजन स्थल पर ही संपन्न होगी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि आयोजन के दौरान आमजन को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। इसके लिए निर्धारित समय के दौरान आसपास से ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जाए व ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी भी जारी करें। उन्होंने बताया कि रन को मुख्यातिथि की ओर से सुबह सात बजे आयोजन स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग बसों और निजी गाड़ियों से वेन्यू पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएलसी ने बताया कि रन फॉर यूनिटी के दौरान मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रनर्स क्लब, खिलाड़ी, विश्वविद्यालय, स्कूल, कालेजों के विद्यार्थी निजी उद्यम क्षेत्र के खिलाड़ी कर्मचारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर एसीपी यशवंत, डीडी स्पोर्ट्स गिरीराज सिंह, हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह डीएसओ आरती कोहली सहित आयोजन से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें