फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विजयदशमी पर आरएसएस ने आयोजित किए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन अपना शताब्दी वर्ष मनाया। इस शताब्दी वर्ष पर संघ की ओर से जिले में 65 स्थानों पर पथ संचलन हुआ। इसी क्रम में सेक्टर-2 स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने और देश सेवा आदि चीजों पर चर्चा हुई।

आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघ चालक पवन जिंदल ने कहा कि आज संघ की स्थापना को पूरे 100 वर्ष हो गए हैं। अपने 100 वर्षों की सतत यात्रा के बाद संघ आज सेवा, समर्पण, समता, समरसता, मातृभूमि वंदना एवं सबल राष्ट्र निर्माण का अधिष्ठान बनकर खड़ा है।
विज्ञापन


जिला संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि आज बल्लभगढ़ जिले में विजयदशमी के कई कार्यक्रम हुए। इन सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन कर पथ संचलन किया गया। ढोल के साथ गीत गाते हुए स्वयंसेवकों ने तीन किलोमीटर का पथ संचलन किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई।
विज्ञापन


इसी प्रकार से खेड़ी खंड के वजीरपुर मंडल के मवई गांव में और ददसिया मंडल तथा भूपानी मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ददसिया मंडल में आयोजित कार्यक्रम में जिला शारीरिक प्रमुख हेमंत ने कहा कि आज से संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इस शताब्दी वर्ष में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन वर्षभर किया जाएगा। घर-घर संपर्क कर पंच परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें