फरीदाबाद। साइबर ठगों ने दो लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर कुल 3.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अगवानपुर निवासी युवराज भड़ाना ने ई-रिक्शा और स्कूटी खरीदने के लिए चार और पांच नवंबर को 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर किए। उसने सन्नी से बातचीत के बाद यह रकम अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में भेजी थी। बाद में युवराज को धोखाधड़ी का संदेह हुआ। दूसरे मामले में बसेलवा कॉलोनी निवासी पवन कुमार के साथ 1.70 लाख रुपये की ठगी हुई। 14 अक्तूबर को अनजान मैसेज खोलने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था। छह नवंबर को बैंक खाते की जांच में 14 अक्तूबर को तीन यूपीआई लेनदेन से पैसे निकाले जाने का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। संवाद