फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटल पार्क के कायाकल्प पर खर्च होंगे 2.70 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-2 स्थित पार्क में बनेगा आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी होगी स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित अटल पार्क को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने शनिवार को विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क में आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे सुबह और शाम सैर करने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्क का व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कर इसे क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्क में हरियाली बढ़ाने, सुंदरता विकसित करने और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे शहरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के पार्कों की साफ-सफाई और रखरखाव में सहयोग करें तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं। इस दौरान विधायक ने पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया, एसडीओ राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, चेयरमैन संजीव बैंसला, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें