फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तिगांव निवासी व्यक्ति का फोन हैक कर 2.27 लाख रुपये की ठगी के मामले में गाजियाबाद निवासी सलमान और अरबाज को गिरफ्तार किया है। सलमान खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता अरबाज को दिया था।
विज्ञापन
अरबाज ने यह खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया, जिसमें 22 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पीड़ित का फोन 18 जुलाई 2026 को अचानक हैक हो गया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से 2,27,087 रुपये कट गए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वे मौसेरे भाई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद