फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किराये पर कार दिलाने का झांसा देकर 1.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
1930 पर शिकायत के बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। किराये पर कार उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद साइबर अपराध थाना सेंट्रल में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राहुल ने शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने किराये पर कार दिलाने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग बहाने बनाकर तीन लेनदेन में कुल 1.20 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इनमें 20 हजार रुपये का एक और 50-50 हजार रुपये के दो अन्य भुगतान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि पैसे देने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच के बाद साइबर अपराध थाना सेंट्रल में 28 जून को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लेनदेन से जुड़े बैंक खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें