फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल हैक कर महिला के खाते से 1.13 लाख रुपये उड़ाए, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी महिला का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 1.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नागौर, राजस्थान निवासी ईश्वर दास (24), दिनेश (24) और जोधपुर राजस्थान निवासी दिनेश (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तीनों को तीन सितंबर को नागौर और जोधपुर से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 जुलाई को उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में ठगी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ईश्वर दास ने खाताधारक मनोज का बैंक खाता हासिल कर उसे आगे दिनेश को दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें