पंजाब के फतेहगढ़ जिले के सरहिंद निवासी बृजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 जुलाई को झेलम एक्सप्रेस से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से सेक्टर-87 स्थित अपने भाई के घर जाने के लिए ऑटो लिया। घर पहुंचने पर पता चला कि उनका मोबाइल फोन गायब है। इसके बाद 3 से 6 जुलाई के बीच उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,09,300 रुपये निकाल लिए गए। पहली ट्रांजेक्शन में 99,300 रुपये और दूसरी में 10,000 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद