फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरपीसीए और एसआरएनसीसी-1 ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
आरपीसीए टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत कोच
विज्ञापन
- वीवाईसीए और बालभवन को सेमीफाइनल में हराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर तीसरे सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एसआरएनसीसी-1 ने बालभवन क्लब और आरपीसीए ने विजय यादव अकादमी (वीवाईसीए) को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।


पहले मुकाबले में एसआरएनसीसी-1 ने बालभवन को सात विकेट से हराया। टी-20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई बालभवन की टीम ने दो विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से साची ने 61 और अरमीत ने 52 रन बनाए। एसआरएनसीसी-1 के लिए रिया और तेजस्विनी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवाब में एसआरएनसीसी-1 की टीम ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए तनिषा ने 52 और साक्षी लोहिया ने 56 रन की पारी खेली। बालभवन की ओर से भारती, अरमीत और मयूरी को एक-एक विकेट मिला। साक्षी लोहिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में आरपीसीए ने वीवाईसीए को 10 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरपीसीए की टीम ने चार विकेट 176 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नजमा ने 52 और तनिषा ने 42 रन बनाए। वीवाईसीए के लिए श्रुति सिंह ने दो विकेट चटकाए। जवाब में वीवाईसीए की टीम आठ विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रीमा सिसोदिया ने 72 रन की शानदार पारी खेली। आरपीसीए के लिए तनिषा ने तीन विकेट चटकाए। नजमा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आरपीसीए टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत कोच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें