फरीदाबाद। दलाल क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने सनराइजर्स फरीदाबाद को पांच रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 160 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस ने 47 रन की पारी खेली। आनंद चंदीला ने 21 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स की ओर से रवि ने चार और विनोद यादव ने तीन विकेट लिए। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स फरीदाबाद की टीम 19.5 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विनीत ने 62 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से रविंदर तंवर ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। संवाद