फरीदाबाद। सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को रॉयल चंदीला वॉरियर्स ने फॉल्कन की टीम को 80 रन से हराया। 15 ओवर के मुकाबले में रॉयल चंदीला वॉरियर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण ने 57, वंश ने 33 और ध्रुव ने 25 रन की पारी खेली। फॉल्कन की ओर से गोपाल, नितेश, सुमित और विकास ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉल्कन की टीम 10.2 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। कप्तान विकास ने 20 और निखिल ने 15 रन बनाए। रॉयल चंदीला वॉरियर्स के गणेश ने तीन, वंश और लकी ने दो-दो झटके। वहीं अनुज और ध्रुव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। वंश को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।