खुशी मनाते हुए।रॉयल स्ट्राइकर्स की विजेता टीम>
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। 14वें रविंद्र फागना संडे कॉरपोरेट क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने ऑल राउंडर्स क्लब टीम को 28 रन से हराया। मैच में 110 रनों की शतकीय पारी खेलने के लिए आशीष शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच धर्मेन्द्र फागना ने बताया कि टी-20 मुकाबले में एनएलपी कोच प्रेरणादायक स्पीकर प्रीतम सिंह और मनमोहन दत्त मुख्य अतिथि रहे। मुकाबले में ऑल राउंडर्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रॉयल स्ट्राइकर्स टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 192 बनाए। बल्लेबाज आशीष शर्मा ने 110 रन की शतकीय पारी खेली, नितिन शर्मा ने 53 रन और आजम खान ने 19 रन बनाए।
ऑल राउंडर्स क्लब के गेंदबाज गौरव एक मात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल राउंडर्स क्लब 19.4 ओवर में 164 रन ढेर हो गई। बल्लेबाज दीपक ने 62 रन, विक्की ने 31 रन, अमरिंद्र ने 15 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स के गेंदबाज संजीव शर्मा ने सबसे अधिक पांच विकेट, ललित वशिष्ठ ने तीन विकेट और दिलीप ने दो विकेट चटकाए। आजम खान को मैन ऑफ द सीरीज, संजीव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कपिल वर्मा को सर्वश्रेष्ठ फाइटर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
अन्सिएंट रीवल्स क्लब ने स्पार्टन को हराया
स्पार्टन एनसीआर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 94 रन बनाए। अन्सिएंट रीवल्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान मक्कर ने चार विकेट, योगंश ने तीन विकेट, शाहनवाज सैफी, हरपीत और सन्नी चितकारा ने एक-एक विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्सिएंट रीवाल्स क्लब की टीम ने 9.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए ईशान मक्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।