फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक माह में पूरा होगा एलिवेटेड रोड की रोटरी का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में पूरा होगा एलिवेटेड रोड की रोटरी का कार्य
विज्ञापन

पल्ला पुल के पास आगरा और गुरुग्राम नहर पर सड़क बनाने का चल रहा कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पल्ला पुल के पास एलिवेटेड सड़क बनाने का काम तेजी से जारी है। इसके लिए आगरा और गुरुग्राम नहर के दोनों तरफ पिलर खड़े किए जा चुके हैं। नहर के बीच में भी पिलर बनाने की प्रक्रिया जारी है, साथ ही एलिवेटेड सड़क के पर उतार-चढ़ाव (रोटरी) बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। फरवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इससे आसपास के करीब 20 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर कालिंदीकुंज होते हुए फरीदाबाद सेक्टर-37 के पास बाईपास रोड से मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में बाईपास रोड को चौड़ा किया जा रहा है। सेक्टर-37 में नए पल्ला पुल के पास तक यह रोड आगरा नहर की पूर्व दिशा में बनाया जा रहा है। नए पल्ला पुल के पास यह सड़क आगरा व गुरुग्राम नहर पार कर बाईपास रोड से जुड़ेगी। इस जगह पर एलिवेटेड रोड बन रहा है। नहर के दोनों तरफ एलिवेटेड सड़क के लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं और गॉर्डर रख दिए गए हैं। वहीं, बाईपास रोड पर पुराने पल्ला पुल की तरफ से एलिवेटेड सड़क पर उतार-चढ़ाव बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एलिवेटेड सड़क को मुख्य कैरिजवे के रूप में किया जाएगा इस्तेमाल
एलिवेटेड रोड को एक्सप्रेसवे लिंक रोड की मुख्य कैरिजवे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, नहर के ऊपर पहले से ही बने पुल को सर्विस रोड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नहर के बीच में पिलर बनाने और उनके ऊपर गर्डर रखने का काम पूरा लगभग पूरा हो गया है। लिंटर डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही एलिवेटेड फ्लाईओवर को जोड़ने वाली सड़क का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें