फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिकों को किराए पर दिया कमरा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना भूपानी क्षेत्र स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए बांग्लादेशी नागरिकों को किराए पर कमरा देने के मामले में फॉर्नर एक्ट में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए सदस्यों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोसाइटी के टावर नंबर सी-2 के 502 नंबर फ्लैट के मालिक दीपक श्रीवास्तव ने अपना फ्लैट प्रीतम चौहान नाम के व्यक्ति को किरायानामा (रेंट एग्रीमेंट) करके किराए पर दे रखा है। वहां पर पिछले कुछ दिनों से तीन लड़कें रह रहे हैं जो बांग्लादेशी हैं। पुलिस जांच में शिकायत सही पाई गई। वह इलाज के लिए फरीदाबाद आए हुए हैं लेकिन मकान मलिक ने इन्हें रखने की अनुमति नहीं ली है। पुलिस की सुरक्षा शाखा की तरफ से एफआरओ की टीम ने तीनों बांग्लादेशी व्यक्तियों के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जिसमें, सही पाए गए। इसके पश्चात पुलिस ने प्रीतम से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने बिना किसी अनुमति के तीनों व्यक्तियों को किराए पर रहने की अनुमति दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रीतम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें