फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्याल के दो अन्य प्रोफेसर को बनाया था शिकार, रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कुलपति बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को सेक्टर-31 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को बहादुरगढ़ की पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पानीपत निवासी नरेंद्र चौधरी से पूछताछ की जा रही। आरोपी पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के दो और प्रोफेसर को भी कुलपति बनाने का झांसा देकर 90 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 निवासी तरूण कुमार गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिल्ली के अशोक विहार स्थित सत्यवती कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्होंने बातया कि कॉलेज की प्रिंसिपल मंजुला दास ने उनकी मुलाकात आरोपी नरेंद्र चौधरी से कराई थी और बताया था कि आरोपी राजनीतक पार्टी के रसूखदार नेता हैं। इसके बाद जान-पहचान बढ़ने आरोपी उनके घर आने लगे। इस दौरान कहा कि 50 लाख रुपये दिए तो उन्हें उत्तराखंड के गढ़वाल स्थित श्रीनगर विश्वविद्यालय का कुलपति बनवा देगा। आरोपी ने पीड़ित से किश्त में करीब 37 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सोमवार को सेक्टर-31 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करारया। हालांकि मंगलवार शाम आरोपी को बहादुरगढ़ की पुलिस गरुग्राम से गिरफ्तार कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
-----
कईयों को ठग चुका है नरेंद्र चौधरी:
फरीदाबाद पुलिस के अनुसार आरोपी की सत्यवती कॉलेज की प्रिंसिपल मंजुला दास से काफी समय से जान-पहचान थी। आरोपी ने उन्हें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में वायस चांसलर (वीसी) बनाने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनसे भी साल-2019 में करीब 40 लाख रुपये की ठगी की थी लेकिन वीसी नहीं बनवाया। इसके अलावा कानपुर निवासी राकेश जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में वीसी लगावाने का झांसा देकर साल-2020 में 50 लाख रुपये की ठगी की थी। सेक्टर-12 में रह रहे कपिल चौधरी से भी नौ लाख रुपये की ठगी की थी। उन्हें फरीदाबाद स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एडीए के पद पर तबादला या नियुक्त कराने का झांसा दिया था। भिवानी निवासी भूरा सिंह फौज को गर्वनर हाउस हरियाणा में नौकरी, कुरूक्षेत्र निवासी जसबीर से एक बैंक से एक करोड़ रुपये लोन, रविदर रजावार से असम सरकार में नौकरी दिलवाने से लाखों रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें