संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओम बाग बाबा विकास समिति की ओर से 9वीं विशाल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का गांव बड़ोली में आयोजन किया गया। फाइनल में रोहतक की टीम ने जींद को हटाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम इनाम एक लाख एक हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया। इसके अलावा बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को भी 5100 रुपये का इनाम दिया गया। इस अवसर पर हरीराम, रणबीर चंदीला, शम्मी, जयवीर चंदीला हरकिशन ,जयवीर दायमा पहलवान, कैलाश मास्टर, मनोज वशिष्ठ, जीवन लाल, वीरपाल पहलवान, नेत्रपाल पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।