संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस डिपो को सोमवार को दो रोडवेज एसी वॉल्वो बस मिल गईं हैं। इन बसों कोस्थाई नंबर आने के बाद लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।
डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि रोडवेज की बसों में सफर अब और आरामदायक होने वाला है। इंदौर में तैयार वातानुकूलित बसें गुरुग्राम स्थित हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) में पहुंच गईं हैं। इनमें से उनके डिपो को करीब 10 बसें आवंटित की गई हैं। वातानुकूलित बसें पहले से संचालित वॉल्वो और मर्सिडीज बेंज से अलग हैं, जिसमें से दो बसें सोमवार को डिपो में आ गईं। उन्होंने बताया कि अभी डिपो से लंबे रूटों पर सामान्य बसों को चलाया जाता है। इसकी वजह से गर्मी के दिनों में यात्रियों को सफर करने में परेशानी होती है। इसलिए अब एसी बसों को चलाया जाएगा। इसके चलते लांग रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी और गर्मी में भी आसानी से गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।