फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो गलियों में 26.59 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 28 में 6.48 करोड़ की लागत से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के जल्द पूरा होने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद वार्ड-28 में खेड़ी रोड के निकट भारत कॉलोनी, समेत दो गलियों में 26.59 लाख रुपये की लागत से तीन एम-25 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वार्ड 28 में 6.48 करोड़ की लागत से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाएं भी जल्द पूरी होने का दावा किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अनुपस्थिति में भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि नॉन-स्टॉप हरियाणा, नॉन-स्टॉप फरीदाबाद की तर्ज पर कार्य किए जा रहे हैं।
अमन गोयल ने बताया कि 1.66 करोड़ की लागत से डेयरी योजना कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़कों के निर्माण का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीराम कॉलोनी में विभिन्न सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है। हरि नगर में 30 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स से सुसज्जित मार्गों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, न्यू भारत कॉलोनी में 53 लाख की लागत से जल एवं सीवर लाइन तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़कों का कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है। खेड़ी रोड के निकट विभिन्न गलियों में 27 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य संपन्न हुआ है, जबकि भारत कॉलोनी में 45 लाख रुपये की सरकारी निधि से पीएल एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य किया जाएगा। बताशा कॉलोनी में भी 49.5 लाख रुपये के निवेश से इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त सड़क का निर्माण पूरा होने के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, 45 फीट रोड, हरि नगर पार्ट-1 में आरएमसी रोड, जीवन नगर और वजीरपुर में भी 71.34 लाख की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, डेयरी स्कीम और 45 फीट रोड पर हाइड्रोलिक रोटरी ड्रिलिंग तकनीक से 2 ट्यूबवेल बोरिंग का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें