फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, रात को सुरक्षित होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में करोड़ों की लागत से शुरू होंगी रोशनी की पांच परियोजनाएं
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर को और अधिक सुरक्षित व रोशन बनाने के उद्देश्य से प्रकाश व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग की तरफ से करोड़ों की लागत से पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है।
इन परियोजनाओं से फरीदाबाद के विभिन्न हिस्सों में न केवल रात के समय सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों का सौंदर्य भी निखरेगा। इस पहल का मकसद फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की दिशा में ले जाना है, जहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके। जानकारों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइटिंग या तो पुरानी हो चुकी है या अपर्याप्त हैं, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। इन नई परियोजनाओं के माध्यम से सभी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। वार्ड नंबर 1 एनआईटी फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट फिटिंग की आपूर्ति और स्थापना की जाएगी। यह कदम बिजली की खपत को कम करेगा और टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देगा। सौर लाइटें उन क्षेत्रों में भी रोशनी सुनिश्चित करेंगी, जहां बिजली कटौती की समस्या रहती है। इसका सीधा लाभ स्थानीय निवासियों और राहगीरों को मिलेगा। सैनिक कॉलोनी-भाकरी गांव मार्ग पर हाई मास्ट लाइट और नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। हाई मास्ट लाइट व्यस्त चौराहों और लंबे मार्गों पर अधिक रोशनी प्रदान करेगी। वहीं एलईडी लाइटें पुरानी सोडियम लाइटों की तुलना में कम बिजली खपत और बेहतर दृश्यता देंगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद में लगेंगी सजावटी लाइटें


खेड़ी पुल चौक से चांदीवाला बाग चौक तक 8 मीटर लंबे सजावटी पोल पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लगभग एक करोड़ की यह परियोजना शहर की सबसे बड़ी रोशनी परियोजना है। इससे न केवल रात में आवागमन सुरक्षित होगा बल्कि क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। व्यापारी और स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इससे व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वार्ड नंबर 31 में विभिन्न स्थानों पर 3 मीटर लंबी सजावटी लाइटें लगाई जाएगी। इनका उद्देश्य शहरी सौंदर्य को बढ़ाना और नागरिकों को एक अच्छा वातावरण देना है। ऐसे इलाकों में रंग बिरंगी लाइटें लगने के बाद लोगों को बाहर निकलने पर अच्छे नजारे देखने को मिलेगी व आवागमन करने वाले लोग भी इससे प्रभावित होंगे।वार्ड नंबर 13 बड़खल स्थित रोज गार्डन पार्क में बुलेट बोलार्ड लाइटें लगाई जाएंगी। यह विशेष प्रकार की लाइटें कम ऊंचाई पर रोशनी प्रदान करती हैं। जिससे शाम को टहलने वालों को सुरक्षा के साथ पार्क का प्राकृतिक सौंदर्य साफ दिखेगा। यह परियोजना पार्क को आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करेगी।

रात में भी चमकेगी स्मार्ट सिटी
इन परियोजनाओं से शहरवासियों को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रात के समय सुरक्षा बढ़ेगी। बेहतर रोशनी से अपराध की घटनाओं में कमी आएगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। दूसरी ओर कम बिजली वाली और सौर आधारित लाइटें बिजली बचत में भी काफी योगदान देंगी।
विज्ञापन

वर्जन

नगर निगम शहर को रोशन करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। कई स्थानों पर लाइटें लगवा भी दी गई हैं। खराब लाइटों को भी ठीक करवाया जा रहा है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें