फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना को सेक्टर-75 ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को दो कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बल्लभगढ़ के आर्य समाज भवन में पंजाबी सेवा समिति के कार्यालय, आर्य समाज भवन के जीर्णोद्धार और नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सोहना रोड से सेक्टर-75 ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में बल्लभगढ़ में विकास कार्य हो रहे है। विकास कार्यों में अब सोहना रोड को गुरुग्राम नहर के साथ साथ बल्लभगढ़ को बाईपास होते हुए सीधे सेक्टर-75 ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ने की योजना है। जिसे जल्द ही पूरा करने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। हाईवे के बनने से लोगों को बल्लभगढ़ के सेक्टर-24, 25, 55, सेक्टर-56 व सोहना से ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए ट्रैफिक जाम से गुजरना नही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवर, आरएमसी रोड, स्ट्रीट लाइटों और गली निर्माण सहित गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आर्य समाज भवन, चावला कॉलोनी में बनाए जाने वाले लाइब्रेरी एवं डिस्पेंसरी के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। आर्य समाज भवन के जीर्णोद्धार पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर प्रेम खट्टर, पूर्व डिप्टी मेयर बसंत विरमानी, ज्योति छाबड़ा, बिट्टू पंजाबी, वीरेंद्र मनचंदा आदि मौजूद रहे।
सत्संग भवन की रखी आधारशिला
परिवहन मंत्री ने अपने पैतृक गांव सदपुरा में सामुदायिक सत्संग भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपनी जन्मभूमि में आने और धार्मिक कार्य मे शिरकत करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है। सदपुरा एक ऐसा गांव है। जिसमें अब तक तीन विधायक बन चुके हैं। यह भवन छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर जेपी शर्मा, टिपर चंद शर्मा, टीपी शर्मा, तुलाराम शर्मा, मदनलाल शर्मा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें