फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़फोड़ के विरोध में की सड़क जाम, 100 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में सड़क जाम करने वाले सात नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस ने इरोज गार्डन निवासी गजेंद्र, गोविंद, चंद्रप्रकाश, प्रिंस, नरेंद्र, अरुण तथा महेंद्र सहित 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल की वीडियो खंगाल रही है। इसमें आरोपी सड़क जाम करते दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने बताया काफी समय पहले सूरजकुंड चौक से बड़खल की तरफ करीब 160 फीट की सड़क बनाई गई थी। जमीन नगर निगम के अधीन आती है। सड़क अतुल सूद नाम के बिल्डर ने बनाई थी। बिल्डर को निगम द्वारा जमीन की राशि का भुगतान करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए। बिल्डर की तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर बुधवार को निगम ने सड़क को तोड़ दिया। इसके विरोध में इरोज गार्डन निवासियों ने जाम लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे सड़क पर आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह तथा थाना व चौकी प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने। जाम नहीं खोलने पर पुलिस ने 7 नामजद सहित करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने सूरजकुंड रोड स्थित चार्मवुड विलेज के मुख्य गेट की सड़क को खोद दिया था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। निगम का कहना है कि सरकारी जमीन पर सड़क बनाकर कब्जा कर लिया गया था। निगम ने सड़क की खुदाई कर दी और गेट पर ताला लगा दिया। निगम का कहना है कि सरकारी संपत्ति का निजी कार्य में प्रयोग नहीं हो सकता। हालांकि रात में कुछ लोगों ने सड़क को समतल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें