फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसे में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। तीनों हादसे कार की टक्कर से हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओम एन्क्लेव पार्ट-2 अगवानपुर निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेनू (51) बुधवार को किसी काम से बल्लभगढ़ गई थीं। शाम को ऑटो से घर जाते समय ओल्ड फरीदाबाद डीपीएस के सामने एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में रेनू गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। नेहरू कॉलोनी निवासी सुनील कुमार (32) बुधवार रात करीब 10 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। एनआईटी-3 पुलिया के पास एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। इधर सूरजकुंड रोड स्थित अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक इनोवा कार की टक्कर से 57 साल के तेजराम की मौत हो गई। मृतक के मामा परशुराम ने पुलिस को बताया कि तेजराम स्कूल बस के ड्राइवर था। वह बाइक से फतेहपुर चंदीला गांव से ड्यूटी जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें