हथीन। हथीन से गहलब को जाने वाली रोड निर्माण के एक वर्ष बाद ही जर्जर हो गई है। वाहन चालकों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग होने से सड़क पूरी तरह टूट गई है और गड्ढे बन गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से पैच वर्क शुरू कराया। इस कार्य में तारकोल का उचित मात्रा में प्रयोग नहीं किया गया। जिससे रोड़ी सतह पर ही जमा हो गईं। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस बारे में समाजसेवी गजराज सिंह आर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित सड़क के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जाए। सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण कर लिया है। अनियमितताएं मिली हैं। निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि अविलंब सड़क की मरम्मत व्यवस्थित तरीके से की जाए।