पलवल। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सरकारी स्कूल के पीटीआई टीचर दयाचंद की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे आकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार देर शाम करीब सात बजे मीसा- रसूलपुर गांव के बीच हुआ।
हथीन उपमंडल के हुचपुरी गांव स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत पीटीआई टीचर दयाचंद ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार यूपी नंबर की बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। परिवार को सूचना मिलने पर उनके बेटे आकाश ने उन्हें नागरिक अस्पताल और फिर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद