संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की डीडी स्पोर्ट्स अकादमी में मंगलवार को आरके लॉर्ड्स अकादमी ने फरीदाबाद कॉल्ट्स अकादमी को 6 विकेट से हराया। फरीदाबाद कॉल्ट्स अकादमी ने 32.2 ओवर में 137 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राज ने 29 रन बनाए। आरके लॉर्ड्स की तरफ से उमंग सांगवान ने चार और हेमराजन ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके लॉर्ड्स अकादमी ने 24 ओवर में चार विकेट खोकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से एनके गुर्जर ने 55, हेमराज ने 26 और तनिष्क ने 28 रन की पारी खेली। फरीदाबाद कॉल्ट्स की ओर से निखिल ने तीन और देव ने एक विकेट अपने नाम किया। उमंग सांगवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।