फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे के आसपास ढाबों पर ट्रकों के रुकने से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छांयसा। मोहना से अटेरना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर केजीपी एक्सप्रेसवे के आसपास संचालित ढाबों पर ट्रकों के रुकने से हादसे का खतरा बना हुआ है। दिन और रात के समय ढाबों के बाहर एक्सप्रेसवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। इससे एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि ढाबों के आसपास एक्सप्रेसवे पर बेतरतीब तरीके से ट्रक खड़े किए जाते हैं। कई बार ट्रक सड़क के किनारे की जगह एक्सप्रेसवे के हिस्से तक खड़े दिखाई देते हैं। इससे तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को अचानक खड़े वाहनों का पता नहीं चल पाता। पूर्व में भी एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि केजीपी एक्सप्रेसवे पर समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग की जाती है। एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक चालकों को हिदायत दी जाती है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाते हैं और उनके कागजात की भी जांच की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें