फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से हादसों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना क्षेत्र में ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक ऊंचाई तक ईंटें भरकर ले जाने से सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिना ढके ईंटों का परिवहन किए जाने से राहगीरों को दुर्घटना का डर बना रहता है। बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
हीरापुर निवासी शीशराम शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा ईंटें भरी जाती हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, ईंटों को बिना ढके ले जाने से प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ बराबर से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी खतरा रहता है। मोहना निवासी कैलाश अत्री ने बताया कि इन ओवरलोड ट्रैक्टरों के कारण छोटे बच्चों को सड़क पार करने में भी परेशानी होती है। ओवरलोड होने के कारण कई ट्रैक्टर आगे से उठकर चलते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इनसे उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों के चालान किए जाते हैं। वाहन चालकों को ईंटें ढककर ले जाने की हिदायत दी जाती है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर भी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें