संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड-24 के पल्ला क्षेत्र में टूटा हुआ सीवर का ढक्कन लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। यह ढक्कन लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या बदलाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सचिन का कहना है कि यह स्थान अब हादसों का कारण बनता जा रहा है। कई दोपहिया वाहन सवार इस टूटे हिस्से में फंसकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोट भी आई हैं। खासकर रात के समय यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि अंधेरे में यह नजर नहीं आता। इस मार्ग पर यातायात का दबाव सुबह और शाम के समय अधिक रहता है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।