फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : मिस्ट्री स्पिनर बनना चाहते हैं ऋत्विक

विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती की तरह मिस्ट्री स्पिनर बनना चाहते हैं ऋत्विक - उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
एनआईटी-पांच निवासी 12 वर्षीय ऋत्विक जिले के उभरते ऑफ स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं। वह ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उनका लक्ष्य पारंपरिक ऑफ स्पिन से आगे बढ़कर मिस्ट्री स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाना है। ऋत्विक ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्हें देखकर वह गेंदबाजी में नए प्रयोग और तकनीक सीखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी वह ऑफ स्पिन के साथ लेग स्पिन भी डालने लगे हैं। इसके अलावा दूसरा और गूगली जैसी गेंदों का अभ्यास कर रहे हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग तरह की गेंदबाजी में महारत हासिल करने से बल्लेबाजों को चौंकाने में मदद मिलेगी। ऋत्विक नियमित अभ्यास कर अपनी गेंदबाजी को बेहतर बनाने और आगे चलकर क्रिकेट में जिले का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें