फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : गलती को सीखने का अवसर समझें

विज्ञापन
जेके शर्मा। गलती को कमजोरी नहीं, सीखने का अवसर समझें - गुरुमंत्र
विज्ञापन
बच्चों पर हर बार सही जवाब देने का दबाव बनाने के बजाय उन्हें गलतियों से सीखने का अवसर दें। जब बच्चा बिना डर अपनी गलती स्वीकार करता है, तो उसमें समझने और सुधार करने की क्षमता विकसित होती है। शिक्षक की जिम्मेदारी केवल सही उत्तर बताना नहीं, बल्कि बच्चे को उस तक पहुंचने का रास्ता दिखाना भी है। कक्षा में ऐसा माहौल बनाएं, जहां सवाल पूछना कमजोरी नहीं, बल्कि जिज्ञासा की निशानी माना जाए। छोटी-छोटी गलतियों पर डांटने के बजाय बच्चों को प्रोत्साहित करें। उन्हें बताएं कि गलती करना सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे खुलकर अपनी बात रख सकेंगे। जिस बच्चे को गलती करने का डर नहीं होता, वही नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने का साहस जुटा पाता है। इसलिए बच्चों की गलतियों को उनकी कमजोरी मानने के बजाय उन्हें बेहतर बनने का अवसर समझें।
विज्ञापन

- जेके शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-21डी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें