संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल सहित कई अन्य खेलों के मुकाबले हुए। अंडर 14 आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में रिशत चौहान प्रथम स्थान पर रहे, जबकि, अंडर 17 आयुवर्ग में शिवम और अंडर 19 आयुवर्ग में जशकृत प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंडर 14 आयुवर्ग में रिशत चौहान प्रथम रहे। जबकि, दूसरे स्थान पर विहान और तृतीय स्थान पर अर्व रहे। वहीं, लड़कों के अंडर 17 आयुवर्ग के प्रथम राउंड में शिवम प्रथम, नवीन द्वितीय और अभिराज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर 19 आयुवर्ग में जशकृत प्रथम, विवेक द्वितीय और दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1500 मीटर दौड़ में अक्षित प्रथम रहे। वहीं, नेशनल स्टाइल कबड्डी के अंडर 14 आयुवर्ग में सेक्टर 7 स्थित कॉमल कॉन्वेंट प्रथम की टीम प्रथम, होमरटन ग्रामर स्कूल की द्वितीय और श्रीराम मॉडल की तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 आयुवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाखड़ी की टीम प्रथम, हॉमर्टन ग्रामर की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर 19 आयुवर्ग में प्रकाश बाल भारती की टीम प्रथम, एंजल पब्लिक स्कूल की द्वितीय और सेंट बीएमएल अनंगपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। जबकि, वालीबॉल के अंडर 14 आयुवर्ग में रावल इंटरनेशनल की टीम प्रथम, आशा ज्योति की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर 16 आयुवर्ग में सेंट थौम्स की टीम प्रथम और रावल इंटरनेशनल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अंडर 19 आयुवर्ग में तक्षशिला की टीम प्रथम और अमर ज्योति की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगीं।
-
100 से अधिक खिलाड़ी नहीं ले सके भाग
शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को दस्तावेज जांच हुई। इस दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ियों के नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल की ओर से जमा कराएं गए खेल फंड सहित अन्य दस्तावेज की जांच की गई। इस दौरान करीब सौ से अधिक प्रतिभागियों के पास नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं दी गई।