फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बढ़ती गर्मी और एलर्जी से बढ़े एक्जिमा के मरीज, चर्म रोग ओपीडी में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे बड़ी संख्या में मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों एक्जिमा के मरीजों की संख्या में वृद्धि लगातार बनी हुई है। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी, पसीना, धूल, प्रदूषण और एलर्जी के कारण एक्जिमा के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीमारी में त्वचा अत्यधिक शुष्क हो जाती है, तेज खुजली होती है और प्रभावित हिस्से पर लालिमा व सूजन दिखाई देती है।

एनआईटी-3 के रहने वाले राजेश ने बताया कि उनके हाथों और पैरों में कई दिनों से खुजली और लाल चकत्तों की समस्या बनी हुई है। दवा लेने से कुछ राहत मिली, लेकिन कुछ समय बाद परेशानी फिर शुरू हो गई। सेक्टर-7 निवासी सीमा ने बताया कि त्वचा अत्यधिक शुष्क होने के कारण कई जगह दरारें पड़ गई थीं। लगातार खुजली की वजह से रात में नींद लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


वहीं बल्लभगढ़ निवासी मनोज ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ उनकी त्वचा संबंधी समस्या और बढ़ गई। चिकित्सक की ओर से उन्हें एलर्जी पैदा करने वाले कारणों से बचने तथा नियमित रूप से दवा लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी, त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि एक्जिमा कोई संक्रामक बीमारी नहीं है, लेकिन यह मरीज को काफी परेशान कर सकती है। उन्होंने कहा कि त्वचा को नम रखना, अत्यधिक रसायनयुक्त उत्पादों से बचना और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। खुजली होने पर त्वचा को ज्यादा न खुजलाएं और समस्या बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें